फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocates submitted a memorandum to the SDM on the arbitrary fee collection by private schools.

Meerut News: निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Thu, 09 Apr 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Advocates submitted a memorandum to the SDM on the arbitrary fee collection by private schools.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के विरोध में अभिभावकों की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में सरकारी स्कूलों की कमी होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निजी स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं। इस स्थिति का लाभ उठाकर कई निजी विद्यालय मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूलों में निर्धारित शुल्क का अभाव है, जिससे रजिस्ट्रेशन फीस, एडमिशन फीस, वार्षिक शुल्क और डेवलपमेंट फीस के नाम पर अतिरिक्त धनराशि ली जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर दबाव बनाकर किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री निर्धारित दुकानों से ही खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। ज्ञापन में कहा कि हर वर्ष पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया जाता है, जिससे पुरानी किताबों का पुनः उपयोग संभव नहीं हो पाता और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क निर्धारण अधिनियम, 2018 को सख्ती से लागू करते हुए निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाई जाए और दोषी संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट कुलदीप त्यागी, कुशल आनंद, सुनील कुमार, पंकज शर्मा, शिव सागर, दीपक तोमर, रिजवान अली, संयम पांचाल, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed