{"_id":"693598e2aa12e683890dac5d","slug":"advocates-husband-also-died-in-an-accident-on-bijli-bamba-bypass-meerut-news-c-14-1-mrt1027-1048153-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर हुए हादसे में अधिवक्ता पति की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर हुए हादसे में अधिवक्ता पति की भी मौत
विज्ञापन
-चार दिसंबर को खंभे से टकरा गई थी कार, महिला की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/हापुड़। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर चौकी के पास चार दिसंबर की रात एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में महिला अनिता की उसी समय मौत हो गई थी। वहीं, घायल अधिवक्ता पति मुकेश त्यागी की भी अब मौत हो गई।
हापुड़ के मोहल्ला तगासराय निवासी गिरीश त्यागी ने बताया कि उनके बड़े भाई मुकेश त्यागी अधिवक्ता थे। चार दिसंबर की रात मुकेश त्यागी अपनी पत्नी अनिता के साथ कार से एक रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए मेरठ आए थे। देर रात वह कार से वापस हापुड़ जा रहे थे। इसी दाैरान बिजली बंबा चौकी के पास कार बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने जाम खुलवाकर आगे के लिए रवाना कर दिया था।
हादसे में अनिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, घायल अधिवक्ता मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दाैरान अस्पताल में मुकेश की भी माैत हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि यहां फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।