फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocates formed a human chain and demonstrated at the Commissionerate

अधिवक्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Aug 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Advocates formed a human chain and demonstrated at the Commissionerate
मेरठ..कंवलजीत..हाईकोर्ट बैंच को लेकर अधिवक्ताओ ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का क
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्यायिक कार्य नहीं किया। उन्होंने कचहरी परिसर स्थित चेंबरों और रजिस्ट्री कार्यालयों में कामकाज बंद कराया। इसके बाद जुलूस के रूप में कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। यहां मानव शृंखला बनाकर जाम लगाया। अधिवक्ताओं का जुलूस कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचा और वहां जाम लगाकर मानव शृंखला बनाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन संजय शर्मा एवं संयोजक राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में चौथी बेंच की स्थापना हो सकती है तो पश्चिम उत्तर-प्रदेश में क्यों नहीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में 22 जिलों की बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से बातचीत कर न्यायिक बहिष्कार का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण भी यहां इस मांग को पूरा होने में इतना समय लग रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला बार एसोसिएशन महामंत्री अमित राणा और अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी सहित अन्य ने भी सभी से एकजुट होने का आह्वान किया गया। वहीं, कचहरी में कामकाज बंद होने के कारण इसका असर भी देखने को मिला। कचहरी परिसर में कई तरह के कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान अनिल बख्शी, एमपी शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, अनिल तोमर, रविंद्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह तोमर, डीडी शर्मा, नेपाल सिंह सोम देवकीनंदन, अमित दीक्षित, आनंद कश्यप, विमल तोमर, अब्दुल जब्बार खान, परवेज आलम, संदीप कुमार बंसल, कुुंवर असलम प्रथम, प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

मेरठ..कंवलजीत..हाईकोर्ट बैंच को लेकर अधिवक्ताओ ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का  क

मेरठ..कंवलजीत..हाईकोर्ट बैंच को लेकर अधिवक्ताओ ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed