फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   advance shooting range will be built in meerut

मेरठ : स्टेडियम में 11.76 करोड़ से तैयार होगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज

Wed, 25 Dec 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
advance shooting range will be built in meerut
11.76 करोड़ से तैयार होगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज
विज्ञापन

मेरठ। लंबे समय से इंतजार कर रहे मेरठ के युवा शूटरों के लिए खुशखबरी है। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल मेरठ में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज के निर्माण का प्रस्ताव लखनऊ भेज दिया गया है। डीएम अनिल ढींगरा ने शासन को 11 करोड़ 76 लाख 51 हजार रुपये का प्रस्ताव लखनऊ भेजा है। उप्र राज्य निर्माण निगम द्वारा एस्टीमेट तैयार करने के बाद शूटिंग रेंज का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मेरठ डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन (एमडीआरए) की शूटिंग रेंज और पल्हैड़ा में शूटिंग रेंज के विस्तारीकरण को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मुहर लगा दी है। स्टेडियम में एमडीआरए की शूटिंग रेंज का विस्तारीकरण होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर के अनुसार दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज की तर्ज पर मेरठ में भी अत्याधुनिक रेंज का निर्माण होगा। जिसमें 10 मीटर, 25 मीटर व 50 मीटर के कुल 47 डिजिटल टारगेट होंगे। 25 मीटर के छह, 50 मीटर के 4, जबकि 10 मीटर के 37 टारगेट होंगे। शूटिंग रेंज के लिए दो मंजिला इमारत का निर्माण भी होगा, जिससे एक ही जगह पर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शूटिंग का अभ्यास कर सकेंगे। पिछले कई महीनों से मेरठ में शूटिंग रेंज के निर्माण को लेकर प्रशासनिक व खेल अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं। जो अब परवान चढ़ती नजर आ रही है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वर्तमान में शूटरों के लिए औपचारिक तौर पर रेंज का संचालन हो रहा है। जिसमें 15 से ज्यादा शूटर प्रतिदिन अभ्यास करने आते हैं, लेकिन मैनुअल टारगेट के कारण शूटरों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय शूटर अभिनव चौहान ने बताया स्टेडियम में शूटिंग रेंज के निर्माण के इंतजार में कई खिलाड़ी यहां से जा चुके, अब शूटिंग रेंज का निर्माण होने से शूटरों को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

मेरठ के युवा शूटरों ने दिखाई राह
मेरठ के शहजर रिजवी, रवि कुमार, सौरभ चौधरी ने युवाओं को शूटिंग में नई राह दिखाई। जिसमें सौरभ चौधरी ने ओलंपिक में कोटा हासिल कर खेल अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान मेरठ की ओर केंद्रित किया। यही कारण रहा मेरठ में अंतरराष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग रेंज को मुख्यमंत्री ने अपने प्रोजेक्ट में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज
शूटिंग रेंज काजल्द निर्माण होने की उम्मीद है। डीएम द्वारा शासन को भेजा गया प्रस्ताव फाइनल होगा, मेरठ के युवा शूटरों को जल्द अत्याधुनिक शूटिंग रेंज मिलने वाली है। - आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed