{"_id":"6af317d3e4e97d5b830658d9","slug":"adulteration-in-milk-will-be-revealed-by-a-change-in-color-meerut-news-c-76-1-smrt1039-109136-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंग बदलते ही पता चलेगी दूध में मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंग बदलते ही पता चलेगी दूध में मिलावट
Tue, 10 Nov 2026 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
कृषि विवि के किसान मेले में रैपिड मिल्क एडल्टरेशन टेस्टिंग किट का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी) में आयोजित किसान मेले के दौरान दूध में मिलावट की तुरंत पहचान करने वाली रैपिड मिल्क एडल्टरेशन टेस्टिंग किट का विमोचन किया गया। किट को कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण महाविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों की टीम ने विकसित किया है।
किट के जरिये दूध में मिलाए जाने वाले स्टार्च, न्यूट्रलाइजर, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, अमोनियम यौगिक, फॉर्मेलिन, नमक और नाइट्रेट जैसे मिलावटकारी पदार्थों की पहचान की जा सकती है। खास बात यह है कि किट से जांच के लिए किसी जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। रंग के आधार पर मिलावट की त्वरित पहचान हो जाती है।
परियोजना का नेतृत्व दुग्ध सूक्ष्मजीव विज्ञान के सह प्राध्यापक डॉ. हर्ष पंवार ने किया। टीम में अरुंधति गणेश वांढरे, सीताराम, मयंक चौधरी और अग्रिमा शामिल रहे। किसान मेले में उत्तर प्रदेश शासन के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शनमुगा सुंदरम ने किट का विमोचन किया। इस दौरान कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सुंदरम ने छात्रों और संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसी त्वरित परीक्षण किट वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं।