फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admission starts in hostel, Corona investigation report will have to be given

छात्रावास में एडमिशन शुरू, देनी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट

Wed, 02 Dec 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Admission starts in hostel, Corona investigation report will have to be given
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रावास के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू हो गए हैं। हालांकि कोरोना को देखते हुए इस बार एक कमरे एक ही विद्यार्थी के रहने की व्यवस्था की गई है। छात्रावास के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को अभिभावक की अनुमति के घोषणा पत्र के साथ ही अपनी रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में बीटेक, बीए-एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि कोर्सों में चार हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। विवि के पास आठ छात्रावास हैं, जिनमें दो महिला छात्रावास, जबकि आठ छात्रावास लड़कों के लिए हैं। इन सभी छात्रावासों में 808 कमरे हैं और एक कमरा दो छात्रों को अलॉट किया जाता है। अब कैंपस तो खुल गए हैं, लेकिन छात्रावास नहीं खुलने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। जिसे देखते हुए विवि प्रशासन ने छात्रावास के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू कर दिए हैं। इस बार छात्रावास में 1600 की जगह 800 एडमिशन ही लिए जा रहे हैं, कुछ छात्र-छात्राएं यहां आ भी गए हैं।
विज्ञापन

सारी गाइड लाइन का करना होगा पालन
छात्रावास में एडमिशन के लिए विवि ने नियमावली भी जारी की है। इसमें मेस में खाना खाते समय भीड़ न लगाने, हॉस्टल में ग्रुप में न बैठने और मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के नियम हैं। विद्यार्थी को इसका घोषण पत्र भर देना होगा, तभी कमरा अलॉट किया जाएगा। इसके अलावा बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रो. पीके शर्मा का कहना है कि जितनी सीटें होंगी उसी के हिसाब से ही एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है छात्रावासों में कमरों की संख्या
दुर्गा भाभी गर्ल्स छात्रावास 178
रानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स छात्रावास 100
डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास 40
महाराणा प्रताप छात्रावास 102
कैलाश प्रकाश छात्रावास 110
एपीजे अब्दुल कलाम छात्रावास 100
आरके सिंह छात्रावास 78
पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास 100
घोषणा पत्र देना जरूरी
छात्र-छात्राएं छात्रावास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपनी रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट लानी होगी। अभिभावकों का घोषणा पत्र भी जरूरी है। आठ हॉस्टल में 808 कमरे हैं, ऐसे में इस बार इतने ही छात्र-छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा। - प्रो. पीके शर्मा, चीफ वार्ड सीसीएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed