फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admission opportunity in 35 courses, Honors course on campus too

35 कोर्स में एडमिशन का मौका, कैंपस में भी ऑनर्स कोर्स

Fri, 17 Jul 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Admission opportunity in 35 courses, Honors course on campus too
35 कोर्स में एडमिशन का मौका, कैंपस में भी ऑनर्स कोर्स
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की चिंता अगले कोर्स में एडमिशन लेने की है। ऐसे बहुत से छात्र-छात्राएं जिनका एडमिशन डीयू या दूसरे विवि में कम नंबरों की वजह से नहीं हो सकता है। ऐसे भी छात्र-छात्राएं हैं जो मेरठ से बाहर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में वे छात्र-छात्राएं मनपसंद कोर्स में एडमिशन नहीं मिलने से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में वे सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में चलने वाले 35 कोर्सों में कॅरियर बना सकते हैं। यदि आप ऑनर्स करना चाहते हैं तो कैंपस में पांच ऑनर्स कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है।
मेरिट से होंगे पांचों कोर्सों में एडमिशन
कैंपस में बीए ऑनर्स हिंदी कोर्स पिछले साल शुरू हुआ। इसमें 40 सीटें हैं। इसमें 50 फीसदी अंक 12वीं में हिंदी के साथ होने अनिवार्य हैं। बीए-ऑनर्स अर्थशास्त्र में भी 40 सीटें हैं। यह कोर्स एक साल से चल रहा है। इसमें 60 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। इसमें पीसीएम के छात्रों को वरीयता दी जाएगी। बीकॉम ऑनर्स में 120 सीटें हैं। इसमें 12वीं में 60 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। बीएससी ऑनर्स केमेस्ट्री में 60 सीटें हैं। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में संचालित बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस कोर्स में 60 सीटें हैं। इसमें 12वीं में मैथ के साथ 60 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। ऑनर्स के सारे कोर्स में जो सिलेबस बनाया गया है, वह डीयू से कम नहीं है। इसके अतिरिक्त कैंपस में प्लेसमेंट के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू के एडमिशन पोर्टल पर होंगे रजिस्ट्रेशन
इन सभी कोर्सों में एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे। सीसीएसयू के एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 20 जुलाई या इसके बाद रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। फीस आदि की जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों में भी ले सकते हैं एडमिशन
कैंपस में ऑनर्स कोर्सों के अतिरिक्त तीन वर्षीय यूजी कोर्सों में बीबीए, बीसीए और बीजेएमसी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पांच वर्षीय कोर्स बीए-एलएलबी में एडमिशन लिया जा सकता है। बीए-एलएलबी में 12वीं में 45 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। इसमें भी एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे।
कॉलेजों में ये भी हैं कोर्स
बीए, बीएससी-बीकॉम, बीएसी एग्रीकल्चर, बीएससी होम साइंस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएफए, बीपीटी, बीवॉक एयर लाइन टूरिज्म, बीएससी फूड माइक्रोबायलॉजी, बीएससी बायोटेक, बीएससी माइक्रोबायलॉजी, बीए-बीएड, बीएलएड, बीएमएलटी, बीवॉक मेडिकल लैब, बीवॉक योगा, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी ज्वेलरी डिजाइनिंग, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी और पांच वर्षीय बीकॉम-एलएलबी कोर्स शामिल हैं। बीकॉम-एलएलबी के लिए मेरठ कॉलेज में आवेदन किया जा सकता है।

क्या बोले कुलपति
सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कहना है कि 12वीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी ऑनर्स कोर्स का सिलेबस समय-समय पर अपग्रेड कराने के लिए कहा है। छात्र-छात्राओं को कोई समस्या न हो इसके लिए विश्वविद्यालय के शिक्षक बेहतर प्रयास कर रहे हैं। एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। ऐसी महामारी के समय छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न हो इसको लेकर सभी अधिकारियों और कॉलेजों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed