Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   admission in sports college news

दाखिले की पिच पर क्रिकेटर आउट

Wed, 24 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 24 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
admission in sports college news
प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को कैलाश प्रकार स्टेडियम में दूसरे दिन पांच खेलों का ट्रायल लिया गया। जिसमें 27 खिलाड़ियों का अगले राउंड में चयन हो गया है।
विज्ञापन


वहीं 16 खिलाड़ियों को रिजेक्ट कर दिया गया है। मंडल से क्रिकेट ट्रायल में आए तीनों खिलाड़ी रिजेक्ट हो गए।

क्रिकेट, एथलेटिक, कुश्ती और कबड्डी का ट्रायल लिया गया। कक्षा छह में सत्र 2016-17 के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2016 को 9 से 12 वर्ष के मध्य मांगी गई थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य एवं आयु प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आयु, स्वास्थ्य एवं निवास का मूल प्रमाण पत्र भी मांगा गया था। इन दस्तावेजों के साथ खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक, जयवीर सिंह, नवीन गुप्ता, ललित पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट में नहीं बढ़ा एक भी खिलाड़ी
मेरठ
मंडल को क्रिकेट का गढ़ माना जाता है। इसके बाद भी क्रिकेट के ट्रायल में मात्र तीन खिलाड़ी ही आए। इन तीनों को खराब परफार्मेंस के चलते रिजेक्ट कर दिया गया। अब मेरठ मंडल से स्पोर्ट्स कॉलेज के ट्रायल में आगे कोई भी खिलाड़ी नहीं जाएगा।

एथलीटों में रुचि
नवोदित
खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में ट्रायल देने में रुचि दिखाई। इसमें मंडल से 27 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 17 का चयन अगले राउंड के लिए कर दिया गया है।

वहीं 10 रिजेक्ट हो गए। कुश्ती में चार खिलाड़ी आए थे, जिनका चयन हो गया है। कबड्डी में नौ खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जिसमें से छह का चयन हो गया। तीन रिजेक्ट कर दिए गए।


जिमनास्टिक में एक भी नहीं आया
ट्रायल
के लिए जिमनास्टिक में एक भी खिलाड़ी नहीं आया। जिमनास्टिक में बालक और बालिका दोनों वर्गों का ट्रायल आयोजित किया गया था। वहीं, सोमवार को हुए ट्रायल स्वीमिंग और जूडो में भी एक भी खिलाड़ी नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed