फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   admission in ccsu

एडमिशन की रफ्तार पर ब्रेक, आठवीं मेरिट आज

Sat, 22 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 22 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन
सीसीएसयू की एडमिशन की रफ्तार पर ब्रेक से लग गया है। मेरिट पर मेरिट आ रही हैं, लेकिन सीट नहीं भर रहीं। पहली तीन मेरिट में जितने एडमिशन हो गए थे, उतने बाद की चार मेरिट में नहीं हुए। शनिवार को विवि आठवीं मेरिट जारी करेगा। इसके बाद 25 अगस्त को एडमिशन को लेकर निर्णय किया जाएगा। ओपन मेरिट की भी मांग हो रही है।
विवि ने तीन मेरिट जारी करने के बाद पहली और दूसरी मेरिट में एडमिशन से वंचित रहे गए प्रवेशार्थियों को री कंसीडर का मौका दिया था। इसका असर यह हुआ कि मेरिट नीचे आने की जगह ऊपर चली गई। तब से एडमिशन की रफ्तार कम हुई है। जानकारों का कहना है इससे प्रवेशार्थियों की जहां उम्मीद कम हुई, वहीं एडमिशन पर भी इसका असर पड़ा। उलझन की स्थिति बन गई। एडेड कॉलेजों में कुछ कोर्स में 80 प्रतिशत सीट भर चुकी हैं। बीए में सबसे ज्यादा सीट खाली हैं। बीकॉम और बीएससी में कुछ कॉलेजों में 90 प्रतिशत तक भी एडमिशन हो गए हैं। विवि अब एडमिशन प्रक्रिया को समेटना चाहता है। आठवीं मेरिट शनिवार को जारी की जाएगी। एडमिशन 24 अगस्त तक होंगे। 25 अगस्त को विवि बैठक कर निर्णय लेगा।

परीक्षा समिति की बैठक आज
शनिवार को विवि ने परीक्षा समिति की बैठक बुलाई है। इसमें बीएड सत्र 2013-14 के प्रैक्टिकल कराने का मामला रखा जाएगा। छात्रों की लिखित परीक्षा हो चुकी है, लेकिन प्रैक्टिकल नहीं हुए हैं। मामला कोर्ट के विचाराधीन है। परीक्षा समिति को प्रैक्टिकल पर निर्णय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed