{"_id":"65d309775c37766c26101fb81ac30023","slug":"admission-in-ccsu-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन मेरिट जारी, अब यूजी में कॉलेज खुद भरेंगे सीटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन मेरिट जारी, अब यूजी में कॉलेज खुद भरेंगे सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर ग्रेजुएट कोर्स में सीटें भरने के लिए सीसीएसयू ने ओपन मेरिट जारी कर दी है। कॉलेज रजिस्टर्ड प्रवेशार्थियों की मेरिट बनाकर खुद दाखिले करेंगे। मंगलवार को प्रवेशार्थी जिस कॉलेज में रजिस्ट्रेशन कराया है, वहां आवेदन कर सकते हैं। बुधवार को कॉलेजों को एडमिशन पोर्टल पर दाखिले कंफर्म करने होंगे। विवि ने यूजी कोर्स की एडमिशन प्रक्रिया बंद कर दी है। पीजी कोर्स के रजिस्ट्रेशन की डेट फिर बढ़ा दी है।
विज्ञापन
यूजी ट्रेडिशनल कोर्स में सीटें भरने का नाम नहीं ले रही थीं। विवि ने ओपन मेरिट जारी कर एडमिशन बंद करने का ऐलान कर दिया है। आठ सितंबर को प्रवेशार्थी कॉलेजों में जाकर अपना प्रार्थना पत्र दे दें। विवि ने कॉलेजों में रजिस्टर्ड प्रवेशार्थियों की सूची भेज दी है। सूची और आवेदन के आधार पर कॉलेज मेरिट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विवि ने यूजी कोर्स के लिए नौ मेरिट जारी की। फिर भी सीट खाली रह गईं। हर साल आखिर में विवि को सीट भरने के लिए ओपन मेरिट जारी करनी पड़ती है। प्रवेशार्थियों को आवेदन के लिए प्रार्थना पत्र, रजिस्ट्रेशन का फार्म और फीस का ड्राफ्ट बनवाकर देना होगा। शैक्षिक प्रमाणपत्र की कॉपी आवेदन के साथ अटैच करनी होगी। आवेदक मंगलवार को कॉलेज में जाकर प्रक्रिया कर दें। इसके बाद मौका नहीं है।
विज्ञापन
उधर, विवि ने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में रजिस्ट्रेशन की डेट को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है। सोमवार को अंतिम तिथि थी। रिजल्ट पूरे नहीं आने की वजह से डेट बढ़ाई है। यूजी प्रोफेशनल कोर्स की विवि एक मेरिट जारी कर चुका है। रजिस्ट्रेशन कम होने की वजह से विवि दूसरी मेरिट ओपन करने की सोच रहा है। 30 सितंबर से पहले विवि को एडमिशन पूरे करने होंगे। क्योंकि समाज कल्याण विभाग ने शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की है।
ये रिजल्ट घोषित किया
सीसीएसयू ने सोमवार को कुछ रिजल्ट घोषित किए हैं। मंगलवार को विवि की वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे। एमए प्राइवेट सेकेंड ईयर, बीएससी फर्स्ट ईयर, एलएलएम फर्स्ट ईयर, बीएससी एजी तीसरा और पांचवां सेमेस्टर, एमएससी होम साइंस पहला और तीसरा सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया है। इसके अलावा संशोधित रिजल्ट में बीए, बीएससी, बीकॉम फाइनल ईयर, एलएलबी सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर, एमकॉम सेकेंड ईयर प्राइवेट और विषम सेमेस्टर दिसंबर 2014, बीबीए, बीसीए पहला, तीसरा सेमेस्टर, बीए एलएलबी पहला, तीसरा, पांचवां, सातवां और नौवें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया है।