फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   admission in ccsu

पीजी और पैरा मेडिकल की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी

Tue, 01 Sep 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
admission in ccsu

सीसीएसयू ने पोस्ट ग्रेजुएशन और पैरा मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है। पीजी प्रोफेशनल, यूजी और पीजी पैरा मेडिकल कोर्स के रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर तक होंगे। पीजी ट्रेडिशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन सात सितंबर तक कर सकेंगे। यूजी और पीजी डिप्लोमा के भी रजिस्ट्रेशन सात सितंबर तक होंगे। विवि दो सितंबर को यूजी ट्रेडिशनल कोर्स की अंतिम मेरिट जारी करेगा।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में सोमवार शाम प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि दो सितंबर को ट्रेडिशनल कोर्स की आखिरी मेरिट जारी की जाए। अब तक आठ मेरिट आ चुकी हैं। नौवीं और आखिरी मेरिट के एडमिशन सात सितंबर तक चलेंगे। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन की संख्या कम होने पर डेट बढ़ाई गई है। हाल यह है कि प्रोफेशनल कोर्स में सीटों के बराबर रजिस्ट्रेशन नहीं हुए हैं। सोमवार को उक्त कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि थी। इसलिए तिथि बढ़ाई गई है। विवि अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन बंद करने की ओर है।  
विज्ञापन


ओपन मेरिट आएगी
विवि को यूजी कोर्स में एडमिशन बंद करने और खाली सीट भरने के लिए ओपन मेरिट जारी करनी होगी। हर साल यही होता आया है। कॉलेजों की सीट बिना ओपन मेरिट के नहीं भरती। वैसे राजकीय और एडेड कॉलेजों में 80 प्रतिशत सीट भर चुकी हैं। कुछ कॉलेज अपवाद हैं। कॉलेज भी ओपन मेरिट का इंतजार कर रहे हैं। विवि ओपन मेरिट में रजिस्टर्ड छात्रों के एडमिशन करने का अधिकार कॉलेज को दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलएम एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित
विवि ने एलएलएम एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैंपस, एनएएस कॉलेज और मेरठ कॉलेज में एलएलएम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट हुआ था। अब मेरिट के आधार पर एडमिशन होंगे। इसके अलावा डीन एजूकेशन प्रो. पीके मिश्रा को बीपीएड, एमपीएड, एमएड और एमफिल की पिछले सत्र की मुख्य परीक्षा और प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी दी है। परीक्षा कराने और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े मामले वह देखेंगे।

एमएससी का रिजल्ट घोषित
विवि ने एमएससी के 18 कॉलेजों का चौथे सेेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बाकी कॉलेजों का रिजल्ट प्रैक्टिकल के नंबर नहीं आने की वजह से घोषित नहीं किया गया है। कुलपति ने रिजल्ट को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की।


बीएड परीक्षा 25 सितंबर से
बीएड सत्र 2014-15 की परीक्षा 25 सितंबर से नौ अक्तूबर तक होंगी। विवि के प्रेस प्रवक्ता प्रो. पीके शर्मा के मुताबिक परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगे। कुल सात पेपर होंगे। सत्र 2014-15, सत्र 2013-14 के एक्स और बैक, सत्र 2012-13 के एक्स छात्रों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed