फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   admission in ccsu

26 से मिलेगा री अप्लाई, करेक्शन का मौका

Tue, 25 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 25 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू की प्रवेश समिति ने दाखिले से संबंधित अहम फैसले लिए हैं। बैठक में यूजी के छात्रों के लिए 26 से 30 अगस्त तक री अप्लाई और फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया है। पीजी की पहली मेरिट दो सितंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


री अप्लाई व करेक्शन सिर्फ यूजी ट्रेडिशनल में बीए, बीकॉम व बीएससी के छात्र ही कर सकेंगे। विवि ने अभी इसकी मेरिट को लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं की है। पीजी ट्रेडिशनल व यूजी प्रोफेशन (एमएससी एजी को छोड़कर) पहली मेरिट 2 सितंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


सात सितंबर तक कॉलेजों में प्रवेश लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही यूजी प्रोफेशनल व पीजी ट्रेडिशनल व प्रोफेशनल में पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 से बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है। उधर, विवि ने 4 जून 1986 से पहले यूजी दो साल में करने वाले छात्रों को भी एलएलबी में प्रवेश की इजाजत दे दी है, अब ऐसे सभी छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच प्रवेश प्रक्रिया देरी से खींचने को रास्ता अब साफ हो गया है, विवि के तमाम दावों के बीच वर्तमान शैक्षिक सत्र काफी पिछड़ता जा रहा है। जहां विवि अगस्त के पहले हफ्ते में यूजी का प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का दावा कर रहा था जो अब सितंबर तक जाती दिख रही है।


डिग्री कोर्स शुरू करने की इजाजत नहीं
कुछ कालेजों ने विवि से डिग्री कोर्स शुरू करने की इजाजत मांगी थी, जिस पर विवि ने सीधे तौर पर परमिशन देने से इंकार कर दिया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि पहले उसे बोर्ड ऑफ स्टडीज से पास कराया जाएगा। उसके  बाद अगर एकेडिमक काउंसिल से स्वीकृति मिलती है तभी नए डिग्री कोर्स चलाने की इजाजत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed