फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Administrative officials shared mantras for success with the students.

Meerut News: प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

Tue, 08 Sep 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Administrative officials shared mantras for success with the students.
पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव विशेष संवाद कार्यक्रम में ए एस इंटर कालेज में छात्र छात्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जिलाधिकारी के आदेशानुसार एएस इंटर काॅलेज में प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच विशेष संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात व सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए।
शासन द्वारा युवाओं को अनुप्रेरित करने के लिए चयनित आठ विद्यालयों की शृंखला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर संवाद अधिकारी पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव और समन्वयक के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के स्थान पर किताबी ज्ञान से जुड़ने और अधिक से अधिक पढ़ने और लिखने की आदत डालने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए टाइम मैनेजमेंट, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य का निर्धारण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए पुस्तकों से जुड़ाव, स्वयं के हाथों से नोट्स बनाने की आदत और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अध्ययन करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अहंकार व नकारात्मकता से दूर रहने, सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने, ईश्वर में आस्था रखकर मानसिक शांति बनाए रखने और विषय को गहराई से समझने के लिए लंबे पैराग्राफ पढ़कर अध्ययन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, सदस्य सुनील राजवंशी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अतिथियों को शाल, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, पौधे, माला एवं वार्षिक पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव विशेष संवाद कार्यक्रम में ए एस इंटर कालेज में छात्र छात्

पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव विशेष संवाद कार्यक्रम में ए एस इंटर कालेज में छात्र छात्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed