फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Administration on back foot in underwear case at Muzaffarnagar and now case filed has expunged

अंडर गारमेंट मामले में बैकफुट पर प्रशासन, ट्रोल होने पर खूब हुई फजीहत, अब दर्ज मुकदमा एक्सपंज

Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Administration on back foot in underwear case at Muzaffarnagar and now case filed has expunged
मास्टर विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विश्व के सबसे लंबे रिकॉर्डधारी धरने को पांच मिनट में हटवाने और धरनारत मास्टर विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले में पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर है। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने व फजीहत होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने पंजीकरण के चार दिन बाद ही विजय सिह के खिलाफ दर्ज मुकदमे को एक्सपंज कर दिया है।

विज्ञापन


शामली जनपद के चौसाना में सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने के लिए विजय सिंह द्वारा कलक्ट्रेट में पिछले 24 साल से धरना दिया जा रहा है। यह धरना सबसे लंबे समय से लगातार चलने के कारण कई रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो चुका है। बुधवार सुबह डीएम कुमारी सेल्वा जे ने कलक्ट्रेट से विजय सिंह का धरना उठवा दिया था। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में नाजिर संजय की ओर से विजय सिंह के खिलाफ धारा-509 आईपीसी के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। अंडर गारमेंट्स सुखाने को लेकर दर्ज किए गए इस मुकदमे में पुलिस-प्रशासन को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। 
विज्ञापन


वहीं, देशभर में इसे लेकर जिला प्रशासन की छीछालेदर भी हो रही थी। इसी बीच तीन दिन पूर्व गांव निरमाना निवासी कृष्णपाल ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को उक्त अंडर गारमेंट्स अपने होने का दावा करते हुए शपथपत्र दिया था, जिसके बाद से यह मामला पुलिस के गले की फांस बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खुले में अंडर गारमेंट सुखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा भी विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार फजीहत होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने रविवार देर रात उक्त मुकदमा एक्सपंज कर दिया है। एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री ने बताया कि ग्रामीण कृष्णपाल द्वारा शपथपत्र दिए जाने के कारण विजय सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को एक्सपंज कर दिया गया है। 

जल्दबाजी में दर्ज किया गया था मुकदमा
विजय सिंह के खिलाफ 18 सितंबर की रात नाजिर संजय की तहरीर पर आनन-फानन में धारा-509 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा दर्ज कराने की जल्दबाजी में अफसरों ने यह तक पता लगाने की कोशिश नहीं की कि आखिर कलक्ट्रेट में सुखाए जा रहे अंडर गारमेंट्स विजय सिंह के हैं भी या नहीं। इसी का नतीजा रहा कि मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन को न केवल सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ा, वहीं शासन स्तर तक भी प्रशासन को फजीहत झेलनी पड़ी। अफसरों का मानना है कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए बेहद जल्दबाजी की गई, जितनी जल्द मुकदमा दर्ज हुआ, उसी तेजी के साथ इसे एक्सपंज भी करना पड़ गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed