फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against Master Vijay in Muzaffarnagar for hanging underwear in the open area

यूपी: खुले में अंडर गारमेंट सुखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 22 Sep 2019 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Sep 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Master Vijay in Muzaffarnagar for hanging underwear in the open area
मास्टर विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में 24 सालों से कलक्ट्रेट में धरना देकर भ्रष्टाचार और भूमाफिया के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे मास्टर विजय सिंह पर धरनास्थल के बाहर वस्त्र सुखाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मुकदमा लिखाए जाने पर भाकियू ने  रोष जताया है। हाल ही में डीएम मुजफ्फरनगर सेल्जा कुमारी ने उन्हें धरने से उठवा दिया था।
विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रशासन से पूछा है कि शहर में हजारों दुकानों के बाहर अंडर गारमेंट्स टंगे हैं क्या प्रशासन सब पर मुकदमा दर्ज कराएगा। प्रशासन गुंडागर्दी के बल पर विजय सिंह के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- डीएम ने विजय सिंह को धरने से उठवाया, बोली, पांच मिनट में खाली कर दें कलक्ट्रेट, नहीं तो भेज दूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अभी वह तीन दिन के लिए बाहर की यात्रा पर हैं। उन्हें विजय सिंह पर मुकदमे की जानकारी मिली है। बड़ी ही हास्यास्पद घटना है कि जिला प्रशासन कपड़ा सुखाने का मुकदमा ऐसे आंदोलनकारी पर दर्ज कर रहा है, जो न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाकियू देश के प्रत्येक आंदोलनकारी के साथ है। जिले में तीन मंत्री हैं उन्हें आगे आकर प्रशासन पर अंकुश लगाना चाहिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से जनता में गुस्सा है। भाकियू जल्द ही इस बार बड़ा निर्णय लेगी। बताते चलें कि नाजिर सदर की ओर से सिविल लाइन थाने पर मास्टर विजय सिंह के खिलाफ धारा 509 के तहत एनसीआर दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि कलक्ट्रेट में विजय सिंह ने अपने अंडर गारमेंट सुखाए थे।

धरनास्थल पर आंदोलनकारी के नहीं मेरे वस्त्र थे: कृष्णपाल
वहीं  विजय सिंह के खिलाफ एनसीआर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इस प्रकरण में एक नया मोड़ आया है। निरमाना गांव के कृष्णपाल ने पुलिस को शपथपत्र देकर कहा है कि ये अंडर गारमेंट मेरे थे।

यह भी पढ़ें:- मेरठ, मुजफ्फरनगर के बाद अब पश्चिमी यूपी के इस जिले से जुड़ रहे तेल के काले खेल के तार

सिविल लाइन पुलिस को दिए शपथपत्र में कृष्णपाल ने कहा कि विजय सिंह के साथ वह भी बीते 25 दिनों से उनके साथ धरने पर बैठ रहे थे। मेरे हाथ पर प्लास्टर चढ़ा है, पत्नी मर चुकी हैं, ऐसे में भोजन भी मास्टर अपने हाथों से बनाकर खिला रहे हैं। भूलवश मेरे अंडरवियर ही बाहर रह गए थे। इन कपड़ों से विजय सिंह का कोई मतलब नहीं है। अनजाने में हुई अपनी गलती को मैं स्वीकार करता हूं। मेरी गलती को क्षमा किया जाए और वाद समाप्त किया जाए।  

उधर, शिवसेना के बाद राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन भी मास्टर विजय सिंह के साथ खड़ा हो गया है। संगठन का कहना है कि अहिंसक रूप से धरना दे रहे विजय सिंह के साथ अशोभनीय व्यवहार निंदा के योग्य है। संगठन पूरी तरह आंदोलनकारी के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed