फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Administration on alert before monsoon, mock drill for flood disaster

Meerut News: मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा को लेकर मॉकड्रिल

Thu, 11 Jun 2026 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Administration on alert before monsoon, mock drill for flood disaster
मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ विभाग के साथ खड़े प्रशासनिक अधिकारी स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मनोहरपुर भीमकुंड गंगा घाट पर व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित अभ्यास में विभिन्न विभागों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।
मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ और गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ दल की टीमों ने मोटरबोट और अन्य आधुनिक उपकरणों की सहायता से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। टीमों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उन्हें राहत शिविरों में विस्थापित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अभ्यास के दूसरे चरण में प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविर की व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया गया। शिविर में भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को दर्शाया गया। इस दौरान नदी में नाव पलटने की एक काल्पनिक घटना भी दिखाई गई। नाव दुर्घटना में डूब रहे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग ने मेडिकल कैंप लगाया, शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक शिक्षा केंद्र और बाल क्रीड़ा केंद्र संचालित करने की जानकारी दी। पुलिस विभाग ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली प्रदर्शित की। जल निगम ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दिखाई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर सीओ पंकज लवानिया, एसडीएम मवाना संतोष कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह, नायब तहसीलदार सचिन चौधरी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी, बीडीओ अमरीश कुमार आदि रहे।

मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ विभाग के साथ खड़े प्रशासनिक अधिकारी स्रोत संवाद

मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ विभाग के साथ खड़े प्रशासनिक अधिकारी स्रोत संवाद

मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ विभाग के साथ खड़े प्रशासनिक अधिकारी स्रोत संवाद

मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ विभाग के साथ खड़े प्रशासनिक अधिकारी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed