फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aditya Singh won bronze medal in Taekwondo competition

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आदित्य सिंह ने जीता कांस्य पदक

Thu, 31 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Aditya Singh won bronze medal in Taekwondo competition
मेरठ। सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता एसएसएस पब्लिक स्कूल मीरापुर में 26 से 30 जुलाई तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चैतन्य स्कूल मेरठ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। नोएडा के खिलाड़ियों को हराकर यह पदक हासिल किया। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

आदित्य सिंह के पिता अरविंद शेरावालिया और माता शशोभा कश्यप दोनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक हैं। उनके मार्गदर्शन में आदित्य ने पिछले एक वर्ष से ताइक्वांडो और किकबॉक्सिंग का नियमित प्रशिक्षण लिया है। आदित्य ने इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। अब वह अगस्त माह में चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रवण रेड्डी, आरआई हरि दुर्गा प्रसाद, डीन अंकित अरोड़ा और शारीरिक शिक्षक नवीन दलाल ने आदित्य को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। प्रतियोगिता में एवरेस्ट पब्लिक स्कूल, गाज़ियाबाद, एसएसएस पब्लिक स्कूल, मीरापुर और नेहरू इंटरनेशनल स्कूल आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed