{"_id":"62e40310b31a1a5b0f1ae4d3","slug":"aditya-lather-became-first-indian-student-union-president-in-england-durham-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डरहम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ-पीजी के अध्यक्ष बने आदित्य, सपा नेता के बेटे हैं लाठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डरहम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ-पीजी के अध्यक्ष बने आदित्य, सपा नेता के बेटे हैं लाठर
Fri, 29 Jul 2022 09:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:26 PM IST
सार
आदित्य ने इससे पहले भी प्रथम वर्ष में विश्वविद्यालय के स्टीफेंसन कॉलेज में इंटरनेशनल ऑफिसर का चुनाव जीता था। इसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम में छात्र संसद के रूप में विख्यात एनयूएस में डरहम विश्वविद्यालय की तरफ से डेलिगेट चुने गए।
विज्ञापन
आदित्य लाठर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्धनगर के अरुण विहार, सेक्टर 37 निवासी आदित्य लाठर ने इंग्लैंड (यूके) की तीसरी सबसे पुरानी डरहम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ (पीजी) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। आदित्य लाठर के पिता संजय लाठर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह विधान परिषद में नेता विरोधी दल रह चुके हैं।
विज्ञापन
आदित्य ने इससे पहले भी प्रथम वर्ष में विश्वविद्यालय के स्टीफेंसन कॉलेज में इंटरनेशनल ऑफिसर का चुनाव जीता था। इसके साथ ही वे यूनाइटेड किंगडम में छात्र संसद के रूप में विख्यात एनयूएस में डरहम विश्वविद्यालय की तरफ से डेलिगेट चुने गए।
विज्ञापन
द्वितीय वर्ष में डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लेबर पार्टी के टिकट पर लड़ा लेकिन कुछ वोट से ही वे पराजित हुए। 40 हजार की संख्या वाले इस विश्वविद्यालय में 20 हजार से ज्यादा पीजी स्टूडेंट हैं। आदित्य लाठर इस विश्वविद्यालय में छात्र संघ (पीजी) का चुनाव जीतने वाले प्रथम भारतीय बन गए हैं।
विज्ञापन