{"_id":"5d531fe78ebc3e6cca5da141","slug":"adhar-card-generate-whole-week-laward-news-mrt438199490","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड पूरे सप्ताह बनाए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड पूरे सप्ताह बनाए जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। कस्बे के लोगों ने मंगलवार को एडीएम वित्त एवं डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से आधार कार्ड मात्र एक दिन बनाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने सप्ताह के छह दिन आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था कराए जाने मांग की है।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में कस्बे के सभासद ओमकार सिंह, राजेश, समंदर, अनु, मदन सिंह, सुरेश चंद, जितेंद्र, संजीव, महेश आदि ने मंगलवार को एडीएम वित्त को बताया कि कस्बा के डाकघर को आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया है। आरोप है कि डाक विभाग में कर्मचारी शनिवार को ही आधार कार्ड बनाते हैं। लाइन अधिक लग जाने के कारण बहुत से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड नहीं बनाए जाने से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूरे सप्ताह आधार कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था किए जाने मांग की है। वहीं, एडीएम वित्त ने लोगों को आश्वासन दिया है।