फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG Prashant Kumar disclosed connection with gangstar to Khalistan

बदमाशों ने रची थी ये खतरनाक साजिश, खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा है गिरोह का सरगना

Mon, 15 Oct 2018 08:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 15 Oct 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
ADG Prashant Kumar disclosed connection with gangstar to Khalistan
प्रेसवार्ता करते एडीजी प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ) प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों पर हमला करके दो रायफलें लूटने का सनसनीखेज खुलासा किया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैली में अराजकता फैलाने के मकसद से रायफलें लूटी गई थीं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर रायफलें बरामद कर ली हैं। गिरोह का सरगना जर्मन सिंह खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में रहा है। उसी ने रायफलें लूटने की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को कैराना न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर दो अक्तूबर की रात दो बाइक सवार बदमाशों ने कमालपुर चेकपोस्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल संसार सिंह और होमगार्ड संजय वर्मा पर हमला करके दो रायफलें लूट ली थीं, जिसमें एक इंसास और दूसरी थ्री नॉट थ्री की रायफल थी। विरोध करने पर होमगार्ड संजय को गोली मार दी गई थी। वारदात का खुलासा करने के लिए डीआईजी सहारनपुर शरद सचान और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की पांच स्पेशल टीमें लगाई गई थीं। सोमवार दोपहर शामली पुलिस लाइन में गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ) प्रशांत कुमार ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2.50 बजे मुखबिर की सूचना पर एसपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में स्वॉट, एसओजी और सर्विलांस टीम ने झिंझाना थाना क्षेत्र में रंगाना-ऊन मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी की। दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें दो बदमाश गोली लगने पर पकड़े गए, जबकि इनका एक साथी फरार हो गया। 
विज्ञापन


वहीं, बदमाशों की तरफ से फायरिंग करने पर एसओजी प्रभारी सतपाल सिंह, चौसाना चौकी प्रभारी अजय कसाना और सिपाही जगदीश भी घायल हो गए। घटनास्थल से हरियाणा के करनाल सिटी के सेक्टर छह, मोहल्ला गली नंबर दो, विकास नगर निवासी अमरीत उर्फ अमृत पुत्र पाला सिंह और सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम धलावली निवासी गुरुजेन्ट उर्फ जिन्टा पुत्र कुलवंत को घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया। वहीं, झिंझाना (शामली) के रंगामा फार्म के गुरुद्वारे के ग्रंथी करम सिंह पुत्र गुरचरण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस से लूटी गई दोनों रायफलों के अलावा .30 बोर की पिस्टल (मेड इन चाइना), 21 कारतूस तथा रायफल लूटने के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना झिंझाना के ग्राम अजीजपुर निवासी जर्मन पुत्र कुलवंत है। वारदात में ग्राम अजीजपुर निवासी करमा पुत्र अजीत सिंह भी शामिल था। जर्मन और करमा अभी फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। रायफलें लूटने की साजिश जर्मन ने रची थी। जर्मन के संपर्क खालिस्तान समर्थकों से हैं, जो फेसबुक पर भी सक्रिय रहा है। पुलिस से लूटी गई रायफलों के अलावा अन्य हथियार भी इस गिरोह ने एकत्र किए हैं, जिनसे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में अराजकता फैलाना इनका मकसद था। लूटी गई रायफलों को पंजाब भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच सटीक सूचना मिलने पर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान ही अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने वारदात का खुलासा करने में शामिल पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान डीआईजी सहारनपुर शरद सचान, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, सीओ अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed