{"_id":"6a3ff0a3e5bf1c97110ec136","slug":"adequate-sleep-along-with-a-balanced-diet-is-essential-for-athletes-dr-nirupama-meerut-news-c-72-1-mct1009-155332-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए संतुलित आहार के साथ पर्याप्त नींद जरूरी : डॉ. निरुपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के लिए संतुलित आहार के साथ पर्याप्त नींद जरूरी : डॉ. निरुपमा
विज्ञापन
- खेल विश्वविद्यालय की ओर से पोषण विषय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विवि की ओर से खिलाड़ियों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को लेकर शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. निरुपमा सिंह ने खिलाड़ियों को उनके खान-पान से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए संतुलित आहार के साथ पर्याप्त नींद आवश्यक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ खेल विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत मेजर जनरल दीप अहलवात ने अतिथि डॉ. पूनम भंडारी व मुख्य वक्ता को पौधा भेंट कर किया। डॉ. निरुपमा सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने खेल, आयु, प्रशिक्षण की तीव्रता और शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार संतुलित आहार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल की ऊर्जा आवश्यकताएं अलग होती हैं। इसलिए खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पोषण योजना आवश्यक है।
उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली एवं उच्च स्तरीय खेल प्रदर्शन के लिए पौष्टिक आहार, पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, हाइड्रेशन तथा रिकवरी डाइट का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही भोजन लेने से खिलाड़ियों की सहनशक्ति, एकाग्रता, मांसपेशियों की मजबूती और प्रदर्शन क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि अच्छी नींद शरीर की रिकवरी, मानसिक एकाग्रता, ऊर्जा स्तर तथा खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित दिनचर्या अपनाने, पर्याप्त जल सेवन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पांच वर्ष से 20 वर्ष तक के विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया।