फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Activist and farmer angry over lathi charge on Jayant Chaudhary in Hathras

हाथरस में जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज से गुस्से में कार्यकर्ता व किसान, महापंचायत के लिए झोंकी ताकत

Tue, 06 Oct 2020 08:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Oct 2020 08:58 PM IST
सार

  • दर्जनों गांवों मेें बैठकें व जनसंपर्क कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचने का किया आह्वान

विज्ञापन
Activist and farmer angry over lathi charge on Jayant Chaudhary in Hathras
 रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए बड़ौत में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने व संचालन युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने किया।

विज्ञापन


बैठक में शामिल क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व मेरठ संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि जयंत चौधरी पर हाथरस में हुई लाठीचार्ज पार्टी कार्यकर्ता व किसान बर्दास्त नहीं करेंगे। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर रालोद नेता विश्वास चौधरी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सुरेश मलिक, संजीव मान, विकास प्रधान, सुरेश राणा, शरद तोमर, राहुल कुमार, बबली तोमर, नरेश ठेकेदार, बिजेन्द्र डायरेक्टर, मुनेश बरवाला आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

इन गांवों में किया जनसंपर्क
रालोद नेता अरुण तोमर बॉबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने बावली, मलकपुर, लुहारी, जौनमाना, ढ़िकाना, बड़ौली, बरवाला, बासौली, दाहा, निरपुडा, दोघट आदि गांवों में जनसंपर्क किया। अरूण तोमर ने मुजफ्फरनगर महापंचायत में ट्रैक्टर-ट्रालियां से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

इन गांवों में हुई बैठक
उधर पूर्व प्रमुख व रालोद नेता सत्येन्द्र मलिक ने किरठल, तुगाना, छपरौली, रमाला आदि गांवों में बैठक कर किसानों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों व हाथरस में किसान नेता जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज से अवगत कराया। महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed