योगी राज में अपराधियों पर कसा शिकंजा, इस जिले में अब तक 66 एनकाउंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मामले में योगी सरकार का पहला साल काफी बेहतर रहा है। बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की छूट ने पुलिस का इकबाल भी काफी बुलंद किया है। पुलिस ने एक के बाद एक एनकाउंटर किए हैं। एक साल में जिले में ही अब तक 66 एनकाउंटर हो चुके हैं। इनमें दो बदमाश ढेर किए गए जबकि 30 बदमाश पुलिस की गोली का निशाना बनकर अस्पताल पहुंचे हैं।
बता दें कि प्रदेश की पुलिस ने एक साल से बदमाशों के लिए आपरेशन क्लीन चला रखा है। इस मामले में सहारनपुर मंडल पूरे प्रदेश में काफी आगे जा चुका है। सहारनपुर जनपद पुलिस भी बदमाशों की लगातार घेराबंदी में जुटी हुई है। मुठभेड़ों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार के बदमाशों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के निर्देश के बाद बदमाशों में खलबली मची हुई है। यूपी पुलिस का खौफ बदमाशों में इस कदर बन गया कि अपराधी जिला ही नहीं प्रदेश से ही बाहर भाग गए, जबकि कुछ ऐसे हैं जो अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चले गए।
अब तक सहारनपुर पुलिस ने बदमाशों के साथ 66 एनकाउंटर किए। इनमें पुलिस ने दो बदमाशों शमशाद और गुरमीत को ढेर कर दिया है जबकि 30 अपराधी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक 146 बदमाशों को पकड़ा है। इनमें 32 इनामी बदमाश शामिल हैं। उधर, जीआरपी ने भी 25 हजार रुपये के इनामी अमित कश्यप को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट
मंडल के जनपदों में मुठभेड़ की स्थिति
जनपद मुठभेड़ ढेर बदमाश घायल पकड़े गए बदमाश
सहारनपुर 66 02 30 146
मुजफ्फरनगर 144 07 53 297
शामली 56 06 33 97
कुल 256 15 116 538
83 इनामी अपराधी अब तक सक्रिय
सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में अभी 83 इनामी अपराधियों की सूची पुलिस के पास है। इनमें से 38 इनामी बदमाश सहारनपुर जिले के हैं। साथ ही पुलिस ने जिले भर में 41 गैंग भी चिह्नित कर रखे हैं। जिन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभी तक सहारनपुर पुलिस ने सबसे बड़ा ईनामी जीआरपी द्वारा 25 हजार का अमित कश्यप गिरफ्तार किया है। शामली पुलिस ने 50 हजार के ईनामी साबिर को ढेर किया था। जबकि मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक लाख के ईनामी शमीम को ढेर किया था।
एंटी रोमियो दल हुआ बेअसर
भाजपा सरकार बनने के बाद जिले में एंटी रोमियो दल का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम को गाड़ियां भी मुहैया कराई गईं। शुरू में शिकायतों पर जमकर कार्रवाई की गई। महिलाओं से छेड़छाड़ और अन्य घटनाएं करने वाले अपराधियों को खूब दौड़ाया गया। कई पर कार्रवाई भी की गई। लेकिन अब माह 30 से 35 शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं। इसके बावजूद यह दल पहले की तरह सक्रिय नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/