फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action may also be taken against the daughter of Atiq's sister Ayesha Noori

अतीक की बहन आयशा पर शिकंजा: कुर्की की तैयारी, क्या अब सरेंडर करेगी आयशा नूरी? गुड्डू मुस्लिम को दी थी पनाह

Mon, 11 Dec 2023 12:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/प्रयागराज Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 12:25 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने के मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के घर पर प्रयागराज पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई के लिए 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। प्रशासन जल्द ही कुर्की की कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
Action may also be taken against the daughter of Atiq's sister Ayesha Noori
नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित घर में कुर्की के साथ ही आयशा नूरी की बेटी के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर में पनाह लेने गया था। सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम का स्वागत करते आयशा का पति डॉ. अखलाक दिख रहा था।

विज्ञापन


फुटेज में आयशा की बेटी भी गुड्डू की आवभगत करते दिखी थी। घटना के बाद आयशा और उसकी बेटी प्रयागराज भी आई थीं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। आयशा को जब नामजद किया गया तो उसकी बेटी भी साथ में ही फरार हो गई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आयशा की बेटी के साथ अतीक के बेटे असद का निकाह भी होना था। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। पुलिस का कहना है कि आयशा की बेटी के खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत आज, कई जिलों से पहुंचेंगे समर्थक, खुफिया विभाग भी सतर्क

Action may also be taken against the daughter of Atiq's sister Ayesha Noori
माफिया अतीक अहमद व उसका बहनोई डॉ. अखलाक बाएं - फोटो : अमर उजाला।

इस हत्याकांड में आयशा फरार है। पति डाॅ. अखलाफ जेल में बंद है। धूमनगंज पुलिस की टीम ने शुक्रवार को यहां नौचंदी थाना पुलिस के साथ कुर्की की कार्रवाई की थी। आयशा के कुर्क किए गए घर में ही पांच लाख रुपये के इनामी गुड्डू मुस्लिम ने शरण ली थी। अब पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अरमान के खिलाफ भी जल्द ही कुर्की की कार्रवाई करेगी।

अशरफ के करीबी बिल्डरों पर कसेगा शिकंजा, जल्द होगी पूछताछ
अतीक के भाई अशरफ ने जमीन के धंधे और काली कमाई को सफेद करने के लिए सफेदपोश बिल्डरों का एक सिंडिकेट बनाया था। इसी सिंडीकेट ने गौसपुर कटहुला इलाके में 90 बीघा जमीन में प्लॉटिंग कर उसे बेच दिया था।

Action may also be taken against the daughter of Atiq's sister Ayesha Noori
आयशा नूरी, माफिया अतीक अहमद की बहन। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी होने पर पीडीए ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस सिंडीकेट की जांच ईडी और ऑपरेशन ऑक्टोपस की टीम कर रही है। मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि सिंडिकेट में इन्कम टैक्स विभाग का एक अफसर भी शामिल है। सिंडिकेट की जितनी कंपनियां हैं, सबका पता इनकम टैक्स अफसर के घर का है। अफसरों का कहना है कि अशरफ के करीबी बिल्डरों से जल्द ही विस्तृत पूछताछ होगी।

ईडी ने अतीक अहमद गिरोह के करीबी बिल्डरों और ठेकेदारों के साथ बड़े व्यापारियों के घर कुछ महीने पहले छापा मारा था। लूकरगंज के रहने वाले अतुल द्विवेदी के घर छापे में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। पता चला कि अतुल और उसके पार्टनरों ने पांच कंपनियां बनाई हैं। इन पांचों का पता नोएडा स्थित एक घर का है।

आगे की जांच में पता चला कि वह घर इनकम टैक्स विभाग के एक अफसर का है। वहीं, अतुल द्विवेदी का एक बिजनेस पार्टनर है, जिसकी पत्नी ने एक बार अशरफ की जमानत ली थी। ईडी और ऑपरेशन ऑक्टोपस की टीम को सारे दस्तावेज मिल चुके हैं। अब जल्द ही इन लोगों से पूछताछ की जाएगी। अब तक की जांच से यह तय हो चुका है। इन कंपनियों के निदेशकों के अशरफ से संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed