फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   acid attack on lady

सरधना अड्डा के निकट महिला पर तेजाब फेंका

Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
acid attack on lady
सरधना अड्डे के पास महिला पर तेजाब फेंका
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के सरधना अड्डे के निकट महिला पर तेजाब फेंक दिया गया, जिसमें महिला झुलस गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है।
सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी नगमा (26) की शादी दिल्ली निवासी रियाजुद्दीन से हुई थी। कुछ समय से पति-पत्नी में अनबन चली आ रही थी, जिसके चलते नगमा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को दोनों को महिला थाने में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों के बीच महिला थाने के बाहर कहासुनी हो गई। घर लौटते वक्त जैसे ही वह सरधना अड्डे के निकट पहुंची, तभी कार सवार युवक ने पीछे से आकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और फरार हो गया। मौके पर लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पीआरवी वहां पहुंची और नगमा को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगमा ने पति पर आरोप लगाया। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। महिला बार-बार बयान बदल रही है। मेडिकल में तेजाब जैसा पदार्थ नहीं दिखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed