{"_id":"63cb97032845041cac4abdc6","slug":"acid-attack-case-meerut-victim-says-will-fight-further-for-life-sentence-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack Case Meerut : वो डरावनी रात न भूल पाएंगे...याद आते ही चीख पड़ती है बेटी, आज भी हरे हैं घटना के जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack Case Meerut : वो डरावनी रात न भूल पाएंगे...याद आते ही चीख पड़ती है बेटी, आज भी हरे हैं घटना के जख्म
Sat, 21 Jan 2023 01:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:14 PM IST
सार
मेरठ के चर्चित तेजाब कांड में साढ़े छह साल तक पैरवी के बाद 14 साल की सजा दिलाने में हुए कामयाबी मिली। वहीं पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों को उम्रकैद की सजा के लिए आगे की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
आरोपी सानिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के फलावदा में हुए ननद और जेठानी पर तेजाब डालने के चर्चित मामले में आरोपियों को भले ही सजा सुनाई गई हो, लेकिन आज भी उस डरावनी रात को याद करके बेटी की चीख निकल जाती है। उसके दिमाग में अब भी डर बैठा हुआ है।
विज्ञापन
वादी ने बताया कि उस रात के खौफनाक मंजर को याद करके परिवार सहम जाता है। उन्हें कोर्ट पर भरोसा था, इसके चलते आरोपियों को सजा हुई। अब वह दोषियों को उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए आगे की लड़ाई लड़ेंगे। वह साढ़े छह साल से लगातार इस मामले की पैरवी कर रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए 14 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न्यायालय पर शुरू से ही पूरा भरोसा था, जिसके चलते आरोपियों को सजा सुनाई गई। उनका कहना है कि वह कोर्ट में उम्रकैद की सजा सुनाने के लिए आगे पैरवी करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार में राय कर ली है। अपने एडवोकेट से भी विधिक राय ली है। पूरे मामले पर फिर से मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ
तेजाब कांड का दंश झेल रहा परिवार
वादी ने बताया कि तेजाब कांड का दंश आज तक झेलना पड़ रहा है। बेटी की शादी आज तक नहीं हुई है। बेटी का उपचार लंबे समय तक दिल्ली एम्स में चला। वर्तमान में दिल्ली के एक निजी डाॅक्टर से उपचार चल रहा है। इस तेजाब कांड से उनको आर्थिक और शारीरिक के साथ-साथ सामाजिक हानि भी पहुंची है। वादी की पुत्रवधू का भी उपचार चल रहा है।
जख्म पूरी तरह से नहीं भरे
कोर्ट का आदेश आने के बाद परिजनों के जख्मों पर मरहम लगने की शुरूआत हो गई है, लेकिन अभी तक जख्म पूरी तरह से नहीं भरे हैं। उस रात का खौफनाक मंजर याद कर पुत्री के अलावा उनके परिजनों की आंखों में आंसू भर आते हैं।