फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acharya Shantanu Maharaj will narrate the story of Shri Ram.

Meerut News: आचार्य शांतनु महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा

Sat, 13 Jun 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Acharya Shantanu Maharaj will narrate the story of Shri Ram.
- खरखौदा में 16 से 22 जून तक किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खरखौदा के लल्लू चेयरमैन फार्म हाउस में 16 से 22 जून तक भगवान श्रीराम की कथा का आयोजन होगा। शनिवार को गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि सात दिवसीय भव्य श्रीराम कथा में आचार्य शांतनु महाराज कथा का श्रवण कराएंगे।
यह कथा प्रतिदिन अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। 15 जून को अपराह्न तीन बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 1000 महिलाएं भाग लेंगी। श्रीराम कथा में श्री रामचरितमानस के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों, भक्ति, प्रेम और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। अजय त्यागी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। भक्तों के लिए हर जगह से वाहन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

समापन दिवस पर 22 जून को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और महा प्रसाद वितरित किया जाएगा। कथा स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। कुलदीप तोमर ने कहा कि अब समाज में विकृति व्याप्त हो गई है। पारिवारिक संबंधों की कोई मर्यादा नहीं रही है। रामायण गृहस्थ जीवन का सबसे बड़ा ग्रंथ है। संबंधों को बताने वाली व संपूर्ण जीवन जीने की कला रामकथा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, भंवर सिंह तोमर, अतुल त्यागी, अमित रहदरा, सुशील चौहान, पंकज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed