फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acharya Gyan Bhushan told the glory of Nandishwar Island.

Meerut News: आचार्य ज्ञान भूषण ने बताई नंदीश्वरद्वीप की महिमा

Mon, 03 Nov 2025 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Acharya Gyan Bhushan told the glory of Nandishwar Island.
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नंदीश्वरद्वीप जिनालय में चल रहे श्री सिद्धचक्र विधान में शामिल श्रद्धालुओं ने जाप अनुष्ठान व मुख्य वेदी में अभिषेक के बाद विधान स्थल पर अभिषेक व शांतिधारा की। शांतिधारा करने का सौभाग्य सचिन जैन को प्राप्त हुआ। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। नंदीश्वर पंचमेरू के साथ विभिन्न अर्घ्य चढ़ाते हुए 1024 समर्पित किए गए।
क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी भव्य स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव एवं विशाल मेले का आयोजन पांच नवंबर को किया जाएगा। जिसमें प्रातः 11 बजे भव्य रथयात्रा मंदिर से चलकर प्रथम निशियां पांडुकशिला पर जाएगी। क्षेत्र पर वार्षिक मेले का ध्वजारोहण किया गया। इसमें तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन, राजीव जैन आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आचार्य ज्ञान भूषण महाराज ने कहा कि नंदीश्वरद्वीप एक अद्वितीय अलौकिक द्वीप है। कई द्वीप और समुद्र के चारों ओर से घिरा हुआ आठवां द्वीप है। ऐसे इस द्वीप में साक्षात देव, जिनेंद्र भगवान की पूजन करने अष्टान्हिका महापर्व में पहुंचते हैं। नंदीश्वरद्वीप में मनुष्य और विद्याधर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसा आगम में वर्णन है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक मुकेश जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed