{"_id":"5abcd2ea4f1c1bcf1c8b47ae","slug":"accused-sentenced-to-death-in-the-rape-and-murder-case-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की 'निर्भया' को मिला इंसाफ, आरोपी को मिली फांसी, मासूम से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की 'निर्भया' को मिला इंसाफ, आरोपी को मिली फांसी, मासूम से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को फांसी की सजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बागपत के नया गांव हमीदाबाद में छह साल पहले छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में अभियुक्त अनिल कश्यप को एडीजे एफटीसी (फास्ट ट्रैक कोर्ट) संख्या एक ने फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
इस मामले में सबसे अहम पहलू फोरेंसिक जांच रही। मासूम के कपड़ों और आरोपी अनिल कश्यप के कपड़ों से लिए गए ब्लड के नमूने और सीमन की जांच कराई गई थी। दोनों सैंपल मिल गए थे। बालिका अपने माता-पिता के साथ गांव हिम्मतपुर सूजती से नया गांव हमीदाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। नौ दिसंबर 2012 को वह लापता हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी बरामदगी के लिए धरना प्रदर्शन किया था। 12 दिसंबर 2012 को उसकी लाश ईंख के एक खेत में मिली थी। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
बालिका के ताऊ ने नया गांव के ही अनिल कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई एडीजे एफटीसी (महिला उत्पीडन) प्रथम शक्तिपुत्र तोमर के न्यायालय में हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता सुभाष तोमर और वादी के अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। 23 मार्च को अदालत ने अभियुक्त को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/