फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of trying to implicate woman and her companion in a false case

महिला व उसके साथी फर्जी मुकदमे में फंसाने के प्रयास का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of trying to implicate woman and her companion in a false case
मुंडाली। ढाई लाख रुपये ऐंठने के लिए एक महिला और उसके साथी द्वारा एक टेलर को मारपीट कर फर्जी मुकदमे में फंसाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सीओ किठौर मऊखास कार्यालय पर शिकायत देते हुए महिला पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सीओ किठौर ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किठौर निवासी मारुफ ने शिकायत में कहा कि वह किठौर में टेलर का काम करता है। गांव राधना निवासी महिला का उसके पास आना-जाना था। बीते महीने महिला का अपने साथी के साथ एक्सीडेंट हो गया था। इसमें दोनों चोटिल हो गए थे। पीड़ित टेलर ने बताया कि 21 अगस्त को महिला ने किठौर थाने में दी शिकायत मे बताया कि उसके मारूफ पर ढाई लाख रुपये है। रुपये मांगने पर मारूफ ने उसके साथ मारपीट की, परंतु जांच में यह मामला झूठा निकला। पीड़ित का आरोप है कि महिला पैसे ऐंठने के लिए उसके विरुद्ध तहरीर देती रहती है। पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसवा कर जेल भिजवाने की धमकी देती है। पीड़ित ने सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह से मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीओ किठौर ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed