{"_id":"5edaa1758ebc3e90813c0098","slug":"accused-of-theft-turned-out-to-be-corona-positive-kithor-news-mrt485044618","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्दिर में चोरी का आरोपी निकला कोरोना पोजिटिव,मौहल्ला सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्दिर में चोरी का आरोपी निकला कोरोना पोजिटिव,मौहल्ला सील
विज्ञापन
किठौर। कस्बा स्थित मंदिर में 13 दिन पहले चोरी करने का आरोपी अस्थायी जेल में बंद था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके सूचना मिलने पर किठौर में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन के आदेश पर युवक के घर के आसपास के क्षेत्र को सील कर पुलिस तैनात की गई है।
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया की कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर में दो बार चोरी हो गई थी। युवक 20 मई को चोरी करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हो गया था। वहीं राधना में ग्रामीणों ने एक स्कूल में चोरी करते एक बदमाश को पकड़ा गया था। पुलिस पूछताछ में उसने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया था। आरोपी के पास से पुजारी के पेन कार्ड, मोबाइल सहित कई सामान बरामद किए थे। पुलिस ने 21 मई को आरोपी को सीएचसी में जांच के बाद जेल भेज दिया। अब शुक्रवार को आई रिपोर्ट आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं लोगों का कहना है कि सीएचसी माछरा पर जांच के लिए उपकरण की सुविधा नहीं है, केवल पूछताछ कर रिपोर्ट बना दी जाती है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि आरोपी युवक के परिजनों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। पुलिस ने युवक के मोहल्ला जलालुदीनपुर को हॉटस्पॉट बना दिया है। वहीं मोहल्ला जलालुद्दनीपुरा में कई नेताओं के आवास है। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व चेयरमैन शम्स परवेज, पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ सहित कई बडे़ नेताओं के आवास है। पुलिस ने बताया की शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम आने के बाद जांच की जाएगी।