{"_id":"679e7a2348b0fd2f650dce90","slug":"accused-of-sexual-harassment-of-judicial-officer-arrested-from-mumbai-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128196-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: न्यायिक अधिकारी के यौन उत्पीड़न का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: न्यायिक अधिकारी के यौन उत्पीड़न का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
विज्ञापन
सिविल जज बताकर इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती, जबरन शादी का बनाया था दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
मेरठ। न्यायिक अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोपी हिमांशु देवकटे को सिविल लाइन पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। न्यायिक अधिकारी की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, यौन उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने, पीछा करने, घर में घुसकर नुकसान पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई दिन से सिविल लाइन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए थी।
सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया था कि उनकी बेटी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ समय पहले महाराष्ट्र के नांदेड निवासी हिमांशु देवकटे ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। आईडी पर सिविल जज लिखा था। इसके बाद उसने फोन पर बात करनी शुरू कर दी। बताया कि हैदराबाद में उसका बड़ा बिजनेस है। बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वह बेटी से मिलने लाल बत्ती की गाड़ी में मेरठ आया था। माता-पिता से मिलवाने की झूठी बात कहकर बेटी को दिल्ली भी बुलाया। शादी करने से मना किया तो आरोपी ने उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। सिविल लाइन उनकी बेटी के सरकारी आवास पहुंचकर भी हंगामा किया। न्यायालय परिसर तक भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। अब आरोपी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बदनाम किया। इसमें झूठ बोला कि डेढ़ करोड़ रुपये उनकी दूसरी बेटी के पति के खाते में ट्रांसफर किए और 50 लाख रुपये न्यायिक अधिकारी बेटी को दिए। शादी कर उसके साथ महाराष्ट्र न चलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर मेरठ लाया गया। वह अपने पक्ष में कोई सबूत उपलब्ध नहीं करा पाया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
-- -
आरोपी ने इंस्टाग्राम से डिलीट की पोस्ट
आरोपी पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद भी अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लगातार एक्टिव रहा। महिला न्यायिक अधिकारी को लेकर उसने कई पोस्ट की थी। न्यायिक अधिकारी और उनके परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपी का कहना था कि उसके साथ कुछ गलत होता है तो इसका जिम्मेदार न्यायिक अधिकारी का परिवार होगा। आरोपी का कहना है उसके पास फोटो, चैट, शॉपिंग के बिल समेत तमाम सबूत हैं। उसने न्यायिक अधिकारी की शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने कई पोस्ट डिलीट कर दी। आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी पर ज्यूडिशरी और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई पोस्ट हैं।