फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of selling child pornographic videos online arrested, granted bail

Meerut News: बच्चों के पोर्न वीडियो ऑनलाइन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिली जमानत

Tue, 23 Dec 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling child pornographic videos online arrested, granted bail
बच्चों की पोर्न वीडियो टेलीग्राम पर ऑनलाइन बेचने के आरोपी राकेश डेयरी वाली गली निवासी अमित जैन को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जमानत मिल गई। इस संबंध में दरोगा मोहित राज पटेल ने 12 दिसबंर को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया था कि 11 दिसंबर को साइबर पुलिस को उत्तराखंड पुलिस से बच्चियों के ऑनलाइन पोर्न वीडियो बेचने का लिंक प्राप्त हुआ था। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी अमित जैन ने टेलीग्राम पर लूसिफर के नाम से एक चैनल बना रखा था। इसी चैनल से बच्चियों के ऑनलाइन पोर्न वीडियो बेचे जा रहे थे। इसी मामले में आरोपी अमित के बैंक खाते को तमिलनाडु पुलिस ने फ्रिज कर दिया था। उत्तराखंड पुलिस व मेरठ पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी की आर्टिफिशयल ज्वेलरी की दुकान है। आरोपी ने बताया कि वह टेलीग्राम के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था और उन्हें ऑनलाइन पोर्न वीडियो उपलब्ध कराता था। बताया कि वह बिटक्वाइन के जरिये वीडियो को डाउनलोड करने के बाद 150 रुपये में लोगों के टेलीग्राम पर भेज देता था। पुलिस मामले को लेकर उत्तराखंड व तमिलनाडु पुलिस से संपर्क करेगी। सीओ का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे जमात मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed