फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of prostitution on the pretext of marriage, lakhs of rupees also snatched

Meerut News: शादी का झांसा देकर देहशोषण का आरोप, लाखों रुपये भी हड़पे

Fri, 08 May 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of prostitution on the pretext of marriage, lakhs of rupees also snatched
- आरोपी पर भतीजों संग दुष्कर्म का भी आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दीपक नामक युवक पर शादी का झांसा देकर देह शोषण और 2.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी और उसके दो भतीजों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप पीड़िता ने लगाया है। एसएसपी के आदेश पर परतापुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्राथमिकी में महिला ने बताया कि वह पांच साल से अपने पति से अलग रह रही है। दो साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी दीपक से हुई थी। इसके बाद वह मोदीनगर में एक कॉलोनी में रहने लगी। आरोप है कि आरोपी दीपक ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने उसके दो लाख सत्तर हजार रुपये भी हड़प लिए। उसने महिला की सोने की चेन और अन्य जेवर भी अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दीपक ने अपने भतीजों के साथ मिलकर उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। वे उसे हरिद्वार ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे हरिद्वार में गंगा घाट के किनारे फेंककर भाग गए। महिला ने पहले थाना पुलिस से संपर्क किया, लेकिन कार्रवाई न होने पर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed