{"_id":"6a68c513bd151d9f880036ac","slug":"accused-of-obscene-acts-threatened-to-shoot-when-challenged-meerut-news-c-72-1-mct1011-156927-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध पर दी गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध पर दी गोली मारने की धमकी
विज्ञापन
- पीड़ित ने आरोपियों का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। शिवलोकपुरी में आरोपी सचिन पर छत पर चढ़कर महिलाओं और युवतियों के सामने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो अन्य भाइयों बोबी व पवन के साथ मिलकर शिकायतकर्ता शुभम को गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
शिवलोकपुरी निवासी शुभम ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शिव मंदिर के सामने गली में किराये के मकान में रहने वाला सचिन रोजाना सुबह करीब आठ बजे छत पर चढ़कर महिलाओं और युवतियों की ओर इशारे करता है तथा अशोभनीय हरकतें करता है। कई बार आरोपी को समझाया जा चुका है, मगर आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। 26 जुलाई रविवार को आरोपी ने छत पर चढ़कर महिलाओं के सामने गलत हरकत की। पीड़ित ने आरोपी की हरकत का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पीड़ित ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। आरोपियों ने युवक को गोली मारने की धमकी दी।
सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी घर से भागे हुए है।
-- -- -- --