फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of murderous attack arrested

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack arrested
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने चंदसारा गांव में 15 दिन पूर्व किसान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चंदसारा गांव निवासी पिंटू त्यागी (37) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि एक अगस्त की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए। बाहर महेंद्र और उसके पुत्र चिंटू, प्रिंस अपने साथी आशू, देवेंद्र व दो अज्ञात फरसे और अन्य धारदार हथियार लिए ड्रोन को लेकर पहरा दे रहे थे। पिंटू त्यागी ने उनसे इस तरह हथियार लेकर खड़ा होने का कारण पूछा। आरोप है कि इन लोगों ने पिंटू त्यागी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के सिर और शरीर के विभिन्न अंगों पर कई टांके आए थे। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed