फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of killing by giving poison

जहर देकर हत्या करने का आरोप

Mon, 08 Feb 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing by giving poison
जहर देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैडा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को शनिवार देर शाम जहर दे दिया गया। महिला को गंभीर हालत में कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मुज्जफ्फरनगर के थाना रतनपुरी गांव निवासी कृष्णपाल पुत्र शीशपाल की पुत्री गुड़िया की शादी पांच वर्ष पूर्व मुल्हैडा गांव निवासी अरुण के साथ हुई थी। कृष्णपाल ने रविवार को दी तहरीर में बताया कि पुत्री को दहेज के रुप में दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे बेटी को ससुराल वालों ने जहर दे दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में महिला के पति अरुण पुत्र रामकिशन व ससुर रामकिशन पुत्र नामालूम, सास उषा पत्नी रामकिशन, आरती पुत्री रामकिशन को नामजद करते हुये रिपोर्ट दर्ज कराने को कृष्णपाल ने थाने में तहरीर दी हैं। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है। मामले में लिखापढ़ी कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed