{"_id":"6a25921217071221ce056176","slug":"accused-of-harassing-a-married-woman-fir-lodged-meerut-news-c-73-1-mct1008-107445-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी आशा ने ससुराल पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आशा पुत्री धर्मेंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसकी शादी थाना इंचौली क्षेत्र के गांव देदवा निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और अन्य परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर उसे घर से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। उसने बताया कि हाल ही में स्थिति बिगड़ने पर उसे यूपी-112 पुलिस को सूचना देकर अपनी जान बचानी पड़ी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति देवेंद्र, जेठ बबलू और अजीत, जेठानी मनीषा और कविता, सास जयवीरी, ननद भूरी, रवि, चांदतारी और पुष्पा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।