फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of fraud of Rs 4.75 lakh by selling a house on the basis of fake documents

Meerut News: फर्जी कागजों के सहारे मकान बेचकर 4.75 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 15 Apr 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 4.75 lakh by selling a house on the basis of fake documents
-पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी के फैजान ने दो आरोपियों वसीम राणा व मोहम्मद फिरोज पर फर्जी कागज तैयार कर मकान बेचने के नाम पर 4.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया था। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
तारापुरी निवासी आकिल ने ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि सितंबर 2024 को आरोपी वसीम व फिरोज से मुलाकात हुई थी। दोनों ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया था। पीड़ित का खुशहाल नगर स्थित एक मकान का सौदा करीब 15.50 लाख रुपये में आरोपियों से तय हुआ था। आरोपियों ने जल्द ही मकान का बैनामा कराने के लिए कहा था। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में नकद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों को करीब 4.75 लाख रुपये से अधिक की रकम दी। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो मकान का बैनामा कराया और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन

पीड़ित को कुछ दिन बाद जानकारी हुई की आरोपियों ने किसी अन्य युवक को मकान का बैनामा 2023 में ही कर दिया था। आरोपियों ने फर्जी कागजात दिखाकर पीड़ित को गुमराह किया था। पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed