{"_id":"613e5a018ebc3e327e44d15a","slug":"accused-of-forcibly-building-a-mosque-on-agricultural-land-retired-headmaster-complained-to-cm-portal-and-sdm-mawana-news-mrt5559378198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भूमि पर जबरन मस्जिद का निर्माण करने का आरोप, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने सीएम पोर्टल और एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भूमि पर जबरन मस्जिद का निर्माण करने का आरोप, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने सीएम पोर्टल और एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

मवाना। नगर निवासी एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल और उपजिलाधिकारी को शिकायत करते हुए गांव अकबरपुर सादात में उसकी कृषि भूमि पर जबरन मस्जिद का निर्माण करने का आरोप लगाया है। शिकायत में गांव के ही सात लोगों पर माहौल खराब करने का भी आरोप है। उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी बहसूमा को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
नगर के मोहल्ला हीरालाल निवासी फजलू रहमान ने सीएम पोर्टल तथा उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल से की शिकायत में बताया कि वह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है। दो बार राष्ट्रपति से सम्मानित है। उसकी बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में खेती की जमीन है। पत्र में गांव के सात लोग झगड़ालू किस्म के हैं। वह कुछ लोगों के साथ मिलकर गांव में माहौल खराब करने के उद्देश्य से जबरन उसकी खेती की जमीन पर मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं। उनके पास न जमीन का बैनामा है और न ही मस्जिद का निर्माण करने की अनुमति है।
जबरन मस्जिद निर्माण कर पूरे गांव व क्षेत्र को आग में झोंकना चाहते हैं। विरोध करने पर आरोपी उसे तथा उसके परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। शिकायती पत्र में मस्जिद का निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने बहसूमा थाना प्रभारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।