फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of firing at a dairy operator riding a Thar, three named

Meerut News: थार सवार डेयरी संचालक पर फायरिंग का आरोप, तीन नामजद

Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of firing at a dairy operator riding a Thar, three named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चर्च रोड पर मंगलवार देर रात थार सवार डेयरी संचालक पर फायरिंग के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर मौके से निकलकर अपनी जान बचाई।
मोहल्ला खारी कुआं निवासी गुफरान मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने तीन साथियों के साथ थार रॉक्स से चर्च रोड पर किसी कार्य से गया था। वापस लौटते समय संत चार्ल्स तिराहे के पास कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गुफरान के अनुसार, हमलावरों ने तीन राउंड फायर किए। इनमें एक गोली उसकी थार के पिछले हिस्से में स्टेपनी के पास लगी, जबकि दो गोलियां हवा में चलीं। अचानक हुई फायरिंग से वह घबरा गया और वाहन की गति बढ़ाकर वहां से निकल गया। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी और सीधे कस्बा पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। गुफरान ने तहरीर में आदिल, अय्यूब और अमन पर पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed