फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of entering the house, assaulting and demanding ransom

Meerut News: घर में घुसकर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप

Tue, 07 Apr 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house, assaulting and demanding ransom
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र की महिला निर्मल ने एनजीओ संचालिका समेत 12 आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कैंट रोड निवासी पीड़िता निर्मल ने रविवार को लाल कुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह डेयरी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। पीड़िता के अनुसार, तीन मार्च को वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद थी। आरोप है कि इसी बीच एनजीओ संचालिका सोनिया अपने 12 साथियों के साथ जबरन उसके घर में घुस गई। आरोपियों ने महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों पर उसके बेटे से पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता के बेटे ने रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed