{"_id":"68dbe62898cf4862c2056403","slug":"accused-of-embezzling-rs-12-lakh-in-the-name-of-a-plot-meerut-news-c-72-1-mct1011-141531-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लॉट के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लॉट के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
-पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर की शिकायत, जांच बैठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर के आकाश पांडे ने दो आरोपियों पर प्लॉट के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने प्लॉट के फर्जी कागज तैयार किए थे। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
दिल्ली रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी आकाश पांडे ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह काफी समय से एक प्लॉट की तलाश कर रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात मई 2025 में दो आरोपियों से हुई थी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने रोहटा रोड पर एक कॉलोनी में 227 मीटर का प्लॉट दिलाने की बात कही थी। दोनों पक्षों में 12 लाख रुपयेे में सौदा तय हो गया था। उसने आरोपियों के खाते में प्लॉट के लिए 12 लाख रुपये भेज दिए थे उन्होंने प्लॉट का बैनामा कर दिया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद जब वह प्लॉट पर चार दिवारी कराने पहुंचा तो प्लॉट पर पहले से ही कुछ लोग काम करा रहे थे। वहां पता चला कि आरोपियों ने प्लॉट के धोखाधड़ी से फर्जी कागज तैयार कराए थे। आकाश ने आरोपियों से मामले को लेकर शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।