फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of editing and posting videos on social media

Meerut News: सोशल मीडिया पर वीडियो एडिट कर पोस्ट करने का आरोप

Wed, 01 Apr 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of editing and posting videos on social media
लावड़। सोशल मीडिया पर भगवानपुर गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण पर पूर्व विधायक संगीत सोम के बयान को एडिट कर पोस्ट करने के आरोप में ब्लॉक प्रमुख के पति ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी में ऋषिपाल भंडारी ने बताया कि 30 मार्च को भगवानपुर गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम था। पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा सरकार में मंत्री आजम खां द्वारा बाबा साहेब पर दिए गए बयान से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अवगत कराया था। दलित समाज को भड़काने के लिए एक युवक ने इस वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने पूर्व विधायक की छवि धूमिल करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। बताया कि इस तरह के वीडियो से समाज में आक्रोश उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर थाने की टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed