{"_id":"5fe4f80f8ebc3e40ca672866","slug":"accused-of-defaming-porn-videos-viral-mawana-news-mrt517265237","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर के मौहल्ला तिहाई निवासी महिला ने उपजिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र देकर कुछ असमाजिक तत्वों पर किसी अन्य महिला की अश्लील विडियो को उसकी बताकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों को दिए पत्र में महिला ने बताया कि वह एक घरेलू महिला है और उसके पति विदेश में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रही है।तीन माह से कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने किसी अन्य वीडियो को वायरल करके उक्त वीडियो को उसकी बताकर उसको समाज में बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि उनको कोई इस प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
-----------
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
मवाना। शहर के एक मोहल्ला निवासी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री शहर के एक कंप्यूटर सेंटर पर नौकरी करती थी। शाम को 4 बजे वह वापस आ जाती थी। लेकिन 22 दिसंबर को वह वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को फिरोज पुत्र मोमीन निवासी फिटकरी बहका फुसलाकर भगा ले गया है। जो अपने साथ दो तोले सोने तथा चांदी के जेवरात आदि ले गई है। फिरोज व उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
------------
तहसील से बाइक चोरी
मवान्रा। गांव नारंगपुर निवासी राजकुमार पुत्र राजबीर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह बाइक लेकर तहसील में आया था। बाइक को तहसील परिसर में खड़ी कर काम कराने चला गया था। वापस लौटा तो उसकी बाइक को किसी ने चोरी कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
-------------
मवाना। गांव भैंसा निवासी महिपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी सुशीला 21 दिसंबर को गांव से दवा लेने के लिए गई थी। उसने बैंक से एक हजार रुपये भी उसी दिन निकाले। उसके बाद से वापस नहीं लौटी है। उसको तलाश कराए जाने की मांग की है। संवाद