फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of court marriage and assault by hiding religion

Meerut News: धर्म छिपाकर कोर्ट मैरिज और मारपीट करने का आरोप, जांच शुरू

Wed, 05 Nov 2025 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused of court marriage and assault by hiding religion
-- पीड़ित महिला ने मवाना थाने में दी तहरीर, सीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर दूसरे वर्ग के व्यक्ति पर धर्म छिपाकर कोर्ट मैरिज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने हिंदू बताकर शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपी उसकी बेटी की हत्या भी करा सकता है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को पीड़ित महिला के साथ राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ पंकज लवानिया ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के प्रवीण जैन, रजनीश रोहल, अंकुर सैनी, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, विनोद गुप्ता आदि के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात कस्बे के ही मोहल्ला मुन्नालाल निवासी आरोपी से हुई थी। तब वह अपनी बेटी को सरकारी अस्पताल लेकर जा रही थी। ई-रिक्शा चलाने वाला आरोपी उसे मिला। आरोपी ने अपने को हिंदू और अविवाहित बताया। बाद में उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और शीघ्र विवाह करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जबकि आरोपी विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। बार-बार विवाह के लिए कहने पर आरोपी ने 14 अक्तूबर 2024 को पंजाब में फर्जी पते का प्रयोग करते हुए उसके साथ कोर्ट मैरिज की। आरोपी ने उसे किराए का मकान दिलाया और बीच-बीच में वहां आता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी ने उस पर व बच्ची पर नमाज पढ़ने व बच्ची को मदरसे में भेजने के लिए दबाव बनाया। वह आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी, उसकी पत्नी, पिता और भाई ने मिलकर उसे पीट दिया। अब उसे धमकियां दी जा रही हैं और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed