फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of asking for gold chain by showing fear of police in case of theft

चोरी के मामले में पुलिस का भय दिखाकर सोने की चेन मांगने का आरोप

Mon, 14 Jun 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of asking for gold chain by showing fear of police in case of theft
चोरी के मामले में पुलिस का भय दिखाकर सोने की चेन मांगने का आरोप
विज्ञापन

मवाना। भैंसा रोड निवासी व्यक्ति ने चोरी के मामले में पुलिस का भय दिखाकर अवैध रूप से सोने की चेन की मांग करने का आरोप लगाया है। आरोपी व पीड़ित की बातचीत का वीडियो भी वायरल रहा है। जिसमें एक व्यक्ति अपने आप को इंस्पेक्टर बताते हुए पीड़ित को धमका रहा है। पीड़ित ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
भैंसा रोड निवासी फिरोज ने तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति कई दिन पहले उसके पास आया। उसने खुद को मुंशी बताते हुए कहा कि तुम्हारा नाम चोरी के मामले में सामने आ रहा है। थाना मवाना पुलिस तुम्हे पकड़कर ले जाएगी। मुंशी ने एक व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि उससे मिल लो, वह थाने से तुम्हारा नाम निकलवा देंगे। बृहस्पतिवार शाम आरोपी सहित तीन लोग उसके घर आए। आरोपियों ने उसके पिता को धमकी दी कि उसके पुत्र का नाम चोरी के मामले में से निकलवा दिया है। उसके बदले में एक तोले की चेन लेकर आ जाए। नहीं आया तो दोबारा नाम लिखवा देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आरोपियों की कॉल आई। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए सोने की चेन की मांग की। एक व्यक्ति ने अपने आपको थाना प्रभारी बताया। पीड़ित ने तहरीर में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed