{"_id":"68a20a4095aeefdd30058782","slug":"accused-in-fraud-case-arrested-meerut-news-c-14-1-mrt1027-949690-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मामले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के मामले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के साढ़े तीन पुराने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के तारापुरी निवासी सरिया कारोबारी जलालुद्दीन ने 15 फरवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कुछ लोगों ने मकान और प्लॉट का सौदा कर उससे 43 लाख रुपये हड़प लिए थे। बैनामे के लिए कहने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस मामले में मदीना कॉलोनी निवासी नईम वांछित चल रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद