{"_id":"5e3c6cbe8ebc3ee59b3b2000","slug":"accused-husband-arrest-meerut-news-mrt4676373129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में आरोपी पति को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में आरोपी पति को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवरामपुरम में बीते सोमवार को मीनाक्षी की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देररात आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी ने कहा कि उसे शक था कि पत्नी के किसी युवक से अनैतिक संबंध थे। कई बार समझाने पर भी उसने प्रेमी से बात करना नहीं छोड़ा था।
एसओ टीपीनगर दिनेश चंद्र ने ने बताया कि शिवरामपुरम कॉलोनी में सुरेश पत्नी मीनाक्षी (35) और दो बच्चों के साथ रहता था। सुरेश की तीन साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मीनाक्षी की शादी देवर रवि उर्फ टिंकू से हो गई थी। रवि से मीनाक्षी की एक बच्ची है। रवि शराब पीकर पत्नी और बच्चों को पीटता था। सोमवार शाम को रवि ने पहले अपनी पत्नी मीनाक्षी को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। महिला मायके में जाने की बात कही तो आरोपी ने धमकी दी। इस पर महिला ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। इसी बीच आरोपी शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी को गोली मार दी। गोली पेट में लगी। इसके बाद दूसरी गोली महिला के सिर पर मारी। उसके बाद बच्चों को भी मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी रवि फरार हो गया। रात को मुखबिर की सूचना पर रवि को गिरफ्तार किया गया। रवि ने बताया कि उसने पत्नी को दो गोली मारी थी। मौत की तसल्ली होने के बाद वह ऑटो से भाग गया था।