फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused breaks the gate of the Lock up and absconding in baghpat

यूपी: हवालात का गेट तोड़कर फरार हुआ बदमाश, पुलिस की तीन टीम दे रहीं ताबड़तोड़ दबिश  

Sun, 31 Mar 2019 06:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
accused breaks the gate of the Lock up and absconding  in baghpat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

यूपी के बड़ौत कोतवाली की हवालात में बंद औसिक्का गांव में हथियार बनाने में पकड़ा गया मुख्य अभियुक्त रविवार को हवालात के गेट के सरिये तोड़कर भाग निकला, इस सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर में दबिशें दे रही हैं हालांकि देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


औसिक्का गांव में पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि छापा मारकर हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी, जिसमें हथियार बनाने का मास्टरमाइंड शाबिर पुत्र सब्बीर पिटलोकर सरधना जनपद मेरठ भी पकड़ा गया था। उससे कोतवाली की हवालात में बंद किया गया था, रात्रि डयूटी पर मुंशी वरुण की तैनाती थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह तीन बजे हवालात के गेट के सरिये तोड़ वह थाने के ऊपर बने कमरों से होकर सड़क पर आकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ रामानंद कुशवाहा व पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस की तीन टीमें दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि में दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है, इस मामले में रात्रि में डयूटी में तैनात वरुण ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ रामांनद कुशवाहा ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। वह हवालात से कैसे भागा, इसी मामले में रात्रि में डयूटी में तैनात मुंशी वरुण से पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed